कानपुर देहात, 01 अक्टूबर 2026**अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित*
कानपुर देहात *माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदत्त निर्देशों एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम रनियां, कानपुर देहात में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा वृद्धजनों को सम्मानित करते हुए उन्हें वस्त्र, फल एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। उन्होंने वृद्धजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध विधिक सहायता एवं कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि जनसामान्य को विधिक अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक करने हेतु ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें