पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 योग के नारे से गूंजी पूर्णिया की सड़कें, भारतीय योग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़चैनल चैनल पूर्णिया डिवीजन ब्यूरो चीफ
*पूर्णियां बिहार ।* भारतीय योग संस्थान की पूर्णिया इकाई द्वारा गुरुवार को योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई।
*महामाया मंदिर से ठाकुरबाड़ी तक निकली फेरी*
यह प्रभात फेरी महामाया मंदिर केंद्र, सुद्दीन चौक से शुरू होकर नेताजी चौक, विवेकानंद कॉलोनी, एसके मिशन स्कूल, रजनी चौक, आजाद कॉलोनी होते हुए ठाकुरबाड़ी केंद्र पर समाप्त हुई।
*नारों से गुंजायमान हुआ रास्ता*
फेरी के दौरान “जीओ और जीवन दो, रोग उसी के भागे दूर जो अपनाए योग जरूर” और “योग हमारी शान है, स्वस्थ जीवन की पहचान है” जैसे नारों से पूरा रास्ता गूंज उठा। रास्ते में मिलने वाले लोगों ने समर्थन दिया और योग से जुड़ने का संकल्प लिया। सभी चौक-चौराहों पर रुक-रुक कर लोगों को व्यक्तिगत रूप से योग के फायदे बताए गए।
इस अवसर पर प्रांतीय प्रधान अजय कुमार सिंह, प्रांतीय मंत्री कैलाश मंडल, जिला प्रधान सतीश चंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र पंडित, क्षेत्र प्रधान ममता श्रीवास्तव, नीता केडिया, इंदु सिंह, भगवान सिंह, बंदना देवी, संगठन मंत्री नूतन सिंह सहित दर्जनों साधक-साधिकाएं मौजूद रहे।
संस्थान ने 2 अक्टूबर को 60वें योग दिवस के अवसर पर सभी केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रम में लोगों को शामिल होने का आमंत्रण दिया।
More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर 26 पूर्णिया में पहली बार नाइट मैराथन, महिला सुरक्षा के लिए दौड़ा शहर*
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चरस व 01 चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 1 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को गांजा सहित किया गया गिरफ्तार ।*