झांसी 26 अक्टूबर 2022 । ग्राम भण्डरा में महिला ने शरीर पर बोए गए जबारे की सजी डोली की निकाली गई शोभायात्रा।
ग्राम भण्डरा में रतनगढ़ वाली माता मंदिर पर ग्राम की 55 वर्षीय महिला कुसुमा देवी परिहार ने अपने शरीर के ऊपर डोली सजाकर जवारे विबवाए गए थे। जिसकी शोभायात्रा मंगलवार की रात्रि में गाजे बाजे व डीजे के साथ धूमधाम से पूरे भण्डरा गांव में साजबाज वह भजन कीर्तन की रुप में निकली गई जिसमें ग्रामीणों ने ज्वारों की निकाली गई शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। क्षत्रपाल परिहार ने बताया की पत्नी कुसुमा को रतनगढ़ वाली माता के प्रति विशेष आस्था है जिससे दीपावली पर्व से पहले डोली के साथ शरीर पर लगाकर 15 वर्षो से कोरोना काल को छोड़कर जवारे बोए गए है उन्होंने बताया की दीपावली के बाद प्रतिपदा को डोली सहित ज्वारों का विसर्जन ग्राम में शोभायात्रा के बाद मध्यप्रदेश स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर ले जाकर धूमधाम के साथ किया जाएंगा। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, छत्रपाल परिहार, मोहन सिंह, सुभाष परिहार, विक्रम सिंह, रघुनाथ सिंह, रवि, सत्यम सिंह, रामसिंह, छोटे सिंह, शेरसिंह, अब्बुराजा, प्रहलाद सिंह , मुकेश सिंह , मलखान सिंह, वीर सिंह, विनोद कुमार, दीपू विश्वकर्मा, हरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार