झाँसी12अक्टूबर*पहाड़ी बांध के खोले गए आधा दर्जन फाटक।
झांसी 12 अक्टूबर 2022 । पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में हो रही झमाझम बरसात से पहाड़ी बांध में क्षमता से अधिक पानी का जलस्तर बढ़ जाने से अतिरिक्त पानी की निवासी गेट खोलकर की जा रही है। बांध पर तैनात रघुबीर यादव ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से जिला टीकमगढ़, छतरपुर में स्थित सुजारा डैम में अधिक भर जाने से धसान नदी के रास्ते पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे पहाड़ी बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांध में लगे 19 में से आधा दर्जन फाटकों को नब्बे व साठ सेंटीमीटर खोलकर 22 हजार से अधिक क्यूसेक पानी को धसान नदी से निकाला जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम मथूपुरा में बने कुढार डैम पर तैनात गेटमेंन रामपाल अहिरवार ने बताया कि बांध का भराव क्षेत्र बढ़ गया जिससे एक फाटक खोलकर पानी कुडार नदी के रास्ते निकाला गया और लेविल बराबर हो जाने से फाटक को फिर से बंद कर दिया गया है। वही बांध पर तैनात आपेटर अरुण कुमार श्रीवास ने बताया कि ऊपर वाले ग्रामों में जारी वर्षा से एक फाटक को खोला गया था जिसे अब बंद कर दिया गया है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*