झाँसी12अक्टूबर*लहचूरा प्रधान प्रतिनिधि हुए घायल एवं वाहन हुआ क्षतिग्रस्त।
झांसी 12 अक्टूबर 2022। घाटलहचूरा से महोबा जाते समय प्रधान प्रतिनिधि का चार पहिया वाहन ट्रेक्टर ट्राली से जा टकराया जिससे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गया और उनका निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया बताया गया कि लहचूरा प्रधान प्रतिनिधि दीपक मिश्रा अपने पुत्र से मिलने के लिए स्वयं के चार पहिया वाहन को लेकर महोबा जा रहे थे। जब वह पनवाड़ी के पहले बहादुरपुरा, दिदवारा नेशनल हाईवे पर पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में उनका वाहन टकरा गया जिससे लहचूरा प्रधान प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों की मदद से झांसी इलाज के लिए ले जाया गया है जहां पर इलाज जारी है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली14अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*