झाँसी06अगस्त* ग्राम प्रधान के हुए उपचुनाव में पार्वती अहिरवार मतगणना में विजई घोषित की गई।
मऊरानीपुर (झांसी) विकास खंड बंगरा की ग्राम पंचायत बगरौनी में उपचुनाव शांति तरीके से संपन्न हुआ। जिसमें शुक्रवार को हुई मतगणना में पार्वती देवी अहिरवार को 117 बोटों से विजई घोषित कर दिया गया। इस दौरान मऊरानीपुर तहसीलदार मनोजकुमार, मतगणना अधिकारी के के सिंह, उल्दन थानाध्यक्ष उल्दन अजमेर सिंह भदौरिया, बंगरा पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह की देखरेख में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में नव निर्वाचित महिला प्रधान पार्वती देवी पत्नी रामकुमार को घर तक पहुंचाया गया। जहां पर बगरौनी के ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर तथा गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री