झाँसी06अगस्त*रानीपुर पंचायत में पानी की सप्लाई न आने से गाँव मे हा हाकारमचा
मऊरानीपुर (झांसी) नगर पंचायत रानीपुर में जल संस्थान विभाग द्वारा पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन पिछले दिनों दोनों मोटर में आई खराबी के चलते नगर पंचायत के लोगों को जलापूर्ति की सप्लाई नही हो पा रही है जिसके चलते लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों के द्वारा जब जिम्मेदारों से संपर्क किया गया तो बताया गया कि मोटर खराब होने के चलते बाधा आ रही है। साथ ही यह बताया गया कि जल संस्थान पर 2 मोटर पानी की सप्लाई के लिए रखी जाती है। जिसमें से एक पहले तथा दूसरी दो दिन बाद खराब हो गई। जिससे लोगों को पानी की भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा इसमें कहीं न कहीं जल संस्थान विभाग की घोर लापरवाही सामने आ रही है।

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन