October 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ...*

सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*

सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*

*सहारनपुर।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 01 नवंबर 2026 को जनपद सहारनपुर में मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में मंगलवार 21 अक्टूबर को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिला जज मौ० अहमद खान, अपर जिला जज विकास गुप्ता, अपर जिला जज सुबोध भारती, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पप्पू कुमार सिंह, पूर्ण कालिक सचिव आशुतोष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ० सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल सहित काफी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

जनपद न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि मेगा शिविर का उद्देश्य जिले के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। मेगा शिविर से पूर्व समस्त तहसीलों एवं ग्रामीण इलाकों में छोटे-छोटे शिविर (प्री कैंप) आयोजित किए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से शादी अनुदान, दिव्यांग कल्याण, महिला एवं बाल विकास, आयुष्मान भारत एवं अन्य सभी विभागीय योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उनकी सूची एवं आवेदन तैयार किए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि 01 नवंबर को मेगा शिविर में न्यायपालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए जाएंगे, जहां विभाग की योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं मौके पर ही लाभ वितरण किया जाएगा।

पूर्ण कालिक सचिव आशुतोष तिवारी ने आमजन से अपील की है कि उक्त मेगा शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।

Taza Khabar