October 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी

महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी

महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी

विधायक ने प्रभारी सोनू से मांगा जवाब, दस्तावेज न दिखाने पर लगाई फटकार; कार्रवाई का दिया भरोसा

चरखारी (महोबा)। किसानों के हितों से जुड़े मामले को लेकर चरखारी विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। चना ब्लैक किए जाने की सूचना मिलते ही विधायक मौके पर पहुंच गए, जहां पिकअप में लदी चने की करीब 100 बोरियां पकड़ी गईं। विधायक ने मौके पर मौजूद प्रभारी सोनू से चने को ले जाने के संबंध में पूछताछ की।

विधायक की पूछताछ के दौरान संबंधित प्रभारी कथित तौर पर चने के परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और जिम्मेदार अधिकारियों के आदेश प्रस्तुत नहीं कर सके। दूसरे स्थान पर चना भेजे जाने के संबंध में भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई। इस पर विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी सोनू को जमकर फटकार लगाई।

मौके पर विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संबंधित प्रभारी को सड़क पर घुमाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि, चने के कथित अवैध परिवहन या ब्लैक किए जाने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित विभाग की कार्रवाई की जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

अब सवाल यह है कि यदि चने का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था, तो मौके पर संबंधित दस्तावेज क्यों नहीं दिखाए जा सके? और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी? किसानों के हितों की रक्षा के लिए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई जरूरी है।

Taza Khabar