चित्रकूट 13 मई 2023 *भगवान श्रीराम की तपोभूमि में भारतीय जनता पार्टी का लहराया परचम।
जनपद चित्रकूट में कर्वी नगरपालिका सहित 03 सीटों में भाजपा, एक सीट पर निर्दलीय विजयी।
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट। भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में भारतीय जनता पार्टी का लहराया परचम जनपद में एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतें हैं कर्वी नगरपालिका में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जागेश्वर यादव को पराजित कर भारतीय जनता पार्टी से कर्वी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की राजापुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी संजीव मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी आदर्श मनोज द्विवेदी को पराजित कर जीत हासिल की तथा जनपद की नगर पंचायत मानिकपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी भाजपा प्रत्याशी बिट्टी देवी को हराकर विजई बनी। जनपद चित्रकूट में पहली बार बनी नगर पंचायत मऊ मैं भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी निर्दलीय प्रत्याशी संदीप त्रिपाठी को पराजित कर नगर पंचायत मऊ के अध्यक्ष बने। जनपद चित्रकूट में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है क्योंकि नगरपालिका कर्वी स्वतंत्रता के 75 वर्षों बाद भाजपा की पहली जीत है जनपद में भाजपा की जीत पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस, एवं आम आदमी पार्टी जो अपनी अपनी जीत की ताल ठोक रहे थे जनपद में भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी का खाता नहीं खुला।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*
कौशाम्बी8मई26*जिलाधिकारी ने की नगर-निकाय एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
हरदोई8मई26*आंसू गैस से एंटी राइट गन तक, हरदोई पुलिस ने किया अभ्यास