कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*
*कौशांबी।* जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना कार्य को पूर्ण कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद के ग्रामों में संचालित सीएससी सेंटर जनसेवा केंद्र संचालकों की एक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन उदयन सभागार में किया गया कार्यशाला में ई-डीएम कीर्त कुमार ने जनगणना 2027 के लिए स्व-जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सीएससी संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने ग्रामों में अवशेष किसानों एवं पात्र व्यक्तियों की फार्मर रजिस्ट्री विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराई जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सीएससी सेंटर की आईडी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी कार्यशाला में उपस्थित सभी संचालकों से शासन की योजनाओं एवं अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की गई।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
नई दिल्ली20 अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*