हरदोई8मई26* दर्दनाक सड़क हादसा, भाजपा नेता प्रशांत त्रिपाठी की मौत
हरदोई जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता प्रशांत त्रिपाठी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे कई लोग घायल हो गए। घटना माधौगंज-कन्नौज मार्ग पर मटियामऊ गांव के पास हुई, जहां तेज रफ्तार थार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया।जानकारी के अनुसार, प्रशांत त्रिपाठी कन्नौज जिले के जसोदा क्षेत्र निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल त्रिपाठी के पुत्र थे। वह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे और पूर्व में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके थे। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
*शादी समारोह से वापस आते समय हुआ हादसा*
बताया जा रहा है कि प्रशांत त्रिपाठी अपने मित्र शुभम तिवारी की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए सीतापुर जिले के सिंधौली गए थे।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने साथियों के साथ वापस कन्नौज लौट रहे थे। रास्ते में मटियामऊ के निकट सामने आए किसी अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे थार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलटकर खंती में जा गिरी।हादसे में वाहन सवार विकास पांडेय, शुभम तिवारी, बादल तिवारी, अमन तिवारी और निशांत अग्निहोत्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्रशांत त्रिपाठी के असमय निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख है। कई नेताओं और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी है।

More Stories
नई दिल्ली20 अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*