हरदोई8मई26*आंसू गैस से एंटी राइट गन तक, हरदोई पुलिस ने किया अभ्यास
आकस्मिक परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से हरदोई पुलिस द्वारा दंगा एवं बलवा नियंत्रण का व्यापक पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई के परेड ग्राउंड में यह अभ्यास आयोजित हुआ।
पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को दंगाई भीड़ को नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन और हैंड ग्रेनेड जैसे उपकरणों के प्रयोग की जानकारी साझा की गई। साथ ही बलवा ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीतियों और सुरक्षा उपायों का भी प्रदर्शन किया गया।
*160 पुलिस कर्मी रहे मौजूद*
अभ्यास में टियर स्मोक सेल, नेट और अन्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का दंगों एवं विषम परिस्थितियों में किस प्रकार प्रभावी उपयोग किया जाए, इसकी भी जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल को बेहतर तरीके से तैयार रखना है, ताकि कानून व्यवस्था को तुरंत नियंत्रित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस दंगा नियंत्रण ड्रिल में करीब 160 अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।

More Stories
नई दिल्ली20 अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*