कौशाम्बी29अप्रैल24*अधेड़ ट्रेन से टकराया ,हुई दर्दनाक मौत*
*अझुवा कौशांबी* दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर धुमाई रेलवे फाटक से पश्चिम अप लाइन पर खंभा नंबर 890/21 के समीप आज सोमवार एक अधेड़ ट्रेन से टकरा गया जिसकी अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची अझुवा चौकी पुलिस ने शिनाख्त करवाने में जुट गई कुछेक देर बाद अधेड़ की शिनाख्त रामखेलावन उम्र 56 वर्ष पुत्र स्व पंचा निवासी शाखा थाना सैनी के रूप में हुई है मौके पर पहुंचे उसके पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि उसका पिता रामखेलावन घर से करीब 1 बजे कानपुर जाने के लिए निकला था मृतक कानपुर शहर में पल्लेदारी का कार्य करता था मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।

More Stories
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुलतानपुर13.05.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 01 नफ़र अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा 13जून 26*तिंदवारी के बेंदा खदान में NGT नियमों की उड़ी धज्जियां, प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड से यमुना का सीना छलनी