कौशाम्बी 16 नवम्बर 26*बदनपुर और पल्हना घाट पर छठ पूजा की धूम,सैकड़ों महिलाओं ने उदींयमान सूर्य को दिया अर्घ्य*
*आस्था और श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की छठी मैया की पूजा,घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब*
*हर्रायपुर कौशाम्बी*। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बदनपुर घाट और पल्हना घाट पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोनों घाटों पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा सूर्यदेव को उदींयमान अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि,खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की।छठ पूजा हिंदू संस्कृति और परंपरा का एक प्रमुख एवं पवित्र पर्व है। इस पर्व में व्रती महिलाएं कठिन उपवास रखकर पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य तथा छठी मैया की आराधना करती हैं। बदनपुर घाट और पल्हना घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाएं पारंपरिक पूजा सामग्री,फल,फूल,नारियल,गन्ना और सूप में सजाए गए प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचीं।
घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की मंगलकामना की।छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं,बल्कि भारतीय हिंदू संस्कृति,सामाजिक एकता और पारिवारिक परंपराओं का भी प्रतीक है। इस पर्व में प्रकृति और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। बदनपुर घाट और पल्हना घाट पर छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। दोनों घाटों पर छठ पूजा के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर 26* छठ का दौउरा माथे पर रख घाट पहुंचे विधायक विजय खेमका, सपरिवार दिया सूर्य को अर्घ्य
लखनऊ 16 नवम्बर 26*मुख्यमंत्री ने ‘योगी की पाती’ काफी टेबल बुक का विमोचन और इस संवाद यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन किया*
लखनऊ 16 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें*