मथुरा 13 नवंबर 26* 26 माल मुकदमाती वाहन व 07 लावारिस वाहन कुल 33 वाहन की नीलामी करायी गयी ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा मालो (वाहनो )के निस्तारण के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्री आलोक राज नारायण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोवर्धन श्री अनिल कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अजीत कुमार थाना बरसाना के नेतृत्व मे गठित टीम के द्वारा मा0 न्यायालय सिविल जज सीडी छाता मथुरा व एसडीएम गोवर्धन मथुरा के आदेश से थाना बरसाना पर वर्षो से माल मुकदमाती व लावारिस के रुप मे दाखिल वाहनो का परिवहन कार्यालय से मूल्यांकन कराया गया तथा वाहनो की कुल कीमत 8,23000 रुपये निर्धारित की गयी । उक्त सभी वाहन कुल 33 वाहन माल मुकदमाती (07 चार पहिया कार 02 ट्रक व 24 दोपहिया वाहन) की आज दिनांक 13.11.2026 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मथुरा, नायब तहसीलदार श्रीमान प्रशान्त कुमार, प्रभारी निरीक्षक बरसाना श्री अजीत सिंह, एचएम कमल कान्त के द्वारा वाहनो की नीलामी थाना बरसाना प्रांगण मे करायी गयी नीलामी में अन्तिम बोली 10,95000/- दस लाख पच्चानवे हजार रुपये मात्र माल मुकद्दमाती व 80,000/- अस्सी हजार रुपये लावारिस वाहनो की लगायी गयी तथा उक्त सभी वाहनो को कुल 11,75,000/ रुपये (ग्यारह लाख पचत्तर हजार रुपये मात्र) में नीलाम किया गया । नीलामी से प्राप्त धनराशि को नियमानुसार दाखिल कराया गया ।
*कुल माल मुकदमाती वाहन* – 26
*कुल माल लावारिस* – 07
*नीलामी से प्राप्त राजस्व-* 11,75000/ रुपये (ग्यारह लाख पचत्तर हजार रुपये मात्र)
*नीलामी टीम का विवरण –*
1.नायव तहसीलदार श्री प्रशान्त कुमार ।
2.अनिल कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोवर्धन मथुरा ।
3.अजीत सिंह थाना प्रभारी थाना बरसाना मथुरा ।
4.है0मौ0/है0का01793 कमलकान्त थाना बरसाना मथुरा ।
More Stories
मथुरा 13 नंबर 26*थाना राया पुलिस द्वारा थाना राया पर पंजीकृत बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 13 नवंबर 26*NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी :डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 13 नवंबर 26*भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मासिक बैठक संपन्न*