पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26 *छठ को लेकर सीमांचल में आस्था का सैलाब, पूर्णिया एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत*

*जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने किया हवाई अड्डा का निरीक्षण, कहा – इस बार होगा सबसे भव्य और व्यवस्थित छठ*
जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार, घर आकर मनाएं छठ इस बार ,
पूर्णिया ने अपनों के स्वागत के लिए बिछाए पलक पांवड़े
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार की दिल को छू लेने वाली रिपोर्ट

लोक आस्था के महापर्व छठ ने पूरे सीमांचल को भक्ति के रंग में रंग दिया है। पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार – चारों जिलों में हर घाट सज-धज कर तैयार है, सफाई का काम अंतिम चरण में है और पूरा सीमांचल छठी मैया के गीतों से गुंजायमान है, इस बार का छठ पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है, क्योंकि प्रशासन ने खुद अपनी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली है,
*एयरपोर्ट पर उतरा आस्था का जहाज*
इसी कड़ी में आज पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने पूर्णिया हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर और बिल्कुल अलग तरीके से किया जाएगा, एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और शहर के हर चौक-चौराहे पर छठी मैया की भक्ति की धुन बज रही है।
जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार ने भावुक अंदाज में सभी पूर्णिया वासियों को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ में सभी अपनों के स्वागत के लिए पूर्णिया तैयार है, जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार, घर आकर मनाएं छठ इस बार,
*हर घाट पर रोशनी, हर कदम पर सुरक्षा*
सीमांचल के सभी जिलों में हर घाट की साफ-सफाई पूरे शबाब पर है , न्यू कहां जाए कि अंतिम चरण पर है, जहां पानी ज्यादा है वहां लाल बत्ती और लाल रिबन लगाकर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है, प्रशासन खुद अलर्ट मोड में है,खुद अधिकारी फील्ड में उतर कर काम में लगे हुए हैं, हर घाट पर लाइटिंग, बैरिकेडिंग, मेडिकल टीम और गोताखोरों की तैनाती की जा रही है।
*दिल को छूने वाला त्योहार, घर लौट रहे हैं प्रवासी*
यह सिर्फ पर्व नहीं, यह भावना है। यह मिट्टी से जुड़ने का त्योहार है, पूर्णिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर अपनों का हुजूम उमड़ रहा है। जो सालों से बाहर थे, वो भी अपनी माँ के आंचल में, अपनी जन्मभूमि पर छठ मनाने लौट रहे हैं। प्रशासन ने उनके स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है,
सच में, इस बार सीमांचल में छठ महापर्व होगा और भी भव्य, और भी दिव्य, और भी व्यवस्थित,
More Stories
नई दिल्ली *11 November 2026* – यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *🇮🇳28 राज्यों की ताज़ा खबरें🇮🇳*
पूर्णिया 11 नवंबर 26*अपराधियों की अब खैर नहीं! एसपी डॉ. सूर्या सुमन ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश*
नई दिल्ली 11 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*