पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पूर्णिया प्रेस क्लब में मीडिया मंथन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर
पूर्णिया बिहार मोहम्मद इरफान कामिल, ब्यूरो चीफ, यूपी आजतक न्यूज चैनल, पूर्णिया डिवीजन
पूर्णिया : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, समाहरणालय पूर्णिया के द्वारा प्रेस क्लब भवन में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय था पत्रकारिता : लोकलुभावन या जिम्मेदार,
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राजकुमार गुप्ता ने की। मौके पर प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रणव कुमार सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स बड़ी संख्या में मौजूद थे।
तथ्यों की जांच और निष्पक्षता ही पत्रकारिता की आत्मा
अपर समाहर्ता राजकुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। मीडिया प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। आज के दौर में हर खबर को चलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करना सबसे जरूरी है। भ्रामक और अपुष्ट खबरों से समाज में भ्रम फैलता है।
लोकलुभावन नहीं, जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी
डीपीआरओ प्रणव कुमार ने कहा कि पत्रकारिता का मतलब सिर्फ वही दिखाना नहीं है जो लोग देखना चाहते हैं, बल्कि वह भी दिखाना है जो लोगों के लिए जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि व्यूज और टीआरपी की दौड़ में विश्वसनीयता से समझौता नहीं होना चाहिए। लोकप्रियता क्षणिक होती है, विश्वसनीयता स्थायी।
अफवाहों से बचने की अपील
संगोष्ठी के दौरान मौजूद पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से दिखाना चाहिए, डिजिटल युग में अफवाहों से बचना और खबर की सत्यता परखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है,

More Stories
कौशाम्बी 16 नवम्बर 26*बदनपुर और पल्हना घाट पर छठ पूजा की धूम,सैकड़ों महिलाओं ने उदींयमान सूर्य को दिया अर्घ्य*
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर 26* छठ का दौउरा माथे पर रख घाट पहुंचे विधायक विजय खेमका, सपरिवार दिया सूर्य को अर्घ्य
लखनऊ 16 नवम्बर 26*मुख्यमंत्री ने ‘योगी की पाती’ काफी टेबल बुक का विमोचन और इस संवाद यात्रा पर आधारित एक प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन किया*