कौशाम्बी11अक्टूबर*बारिश के चलते गिरी दीवार 70 से अधिक भेड़ बकरी की मौत*
*कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद मंझनपुर द्वारा निर्माण कराई गई एक दीवार बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई है जिससे उसके नीचे भेड़ बकरियां दब गई हैं इस हादसे में सैकड़ों भेड़ बकरियों के दब जाने की जानकारी मिल रही है घटना मंगलवार की देर शाम की है मंझनपुर कोतवाली के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के गाँधी नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा ठेकेदार के माध्यम से दीवार का निर्माण कराया जा रहा है निर्माण में धांधली के चलते पहली ही बारिश में पक्की दीवार गिर गयी बताया जाता है कि दीवार गिरने से उसके नीचे 125 भेड़ और बकरी दीवार के मलबे के नीचे दब गई है जिससे 70 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हो गई है
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ले के उमेश पाल उर्फ़ बब्लू की 60 भेड़ बकरी तथा गुलजार पाल की 30 भेड़ और धनराज पाल की 10 भेड़ सहित कई अन्य लोगों की भेड बकरिया मौके पर मौजूद थी बारिश के चलते पक्की दीवार गिर जाने से भेड़ बकरियां दीवार के मलवे में दब गई और उनकी मौत हो गई है सूचना पाकर थाना पुलिस आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं बचाव एवं राहत कार्य कर रहे हैं मलबे के नीचे से 70 से अधिक भेड़ बकरियों के शव निकाले जा चुके हैं।

More Stories
बांदा 28 जून 26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर२८ जून २०२६*डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर्व पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया