कौशाम्बी11अक्टूबर*श्री राम बारात शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब*_
_*जय श्री राम के उद्गघोष से गुंजायमान हुआ अझुवा ,घोड़ा डीजे की धुन पर बारात हुई रवाना*_
_*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा में चल रही रामलीला कमेटी द्वारा डीजे घोड़ा सैकड़ो बारातियों के साथ राम बारात शोभायात्रा निकाली गई है नगर वासियों के अनुसार कस्बे में रामलीला कार्यक्रम वर्षों से होता आया है किंतु इस वर्ष जैसा भव्य धार्मिक उत्साह नही देखा गया राम बारात रामलीला स्थल से सजधज भोला चौराहे से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा के पुरानी मंडी नए आवास पर पहुंची जहां बारातियों के लिए नाश्ता पानी की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी_
_इसके पहले रात्रि में मूसलाधार बारिश होने के कारण रामलीला कार्यक्रम नही हो पाया था जिसे आज मंगलवार दोपहर बाद सीता स्वंयम्बर का सजीव मंचन किया गया जिसे देखने के लिए नगर सहित ग्रामीणांचल के लोग मौजूद रहे श्री राम के धनुष तोड़ते ही मौजूद लोगों के जय श्री राम के नारे से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया इसके बाद पूरे नगर पंचायत में श्री राम बारात निकाली गई बारात भोला चौराहे से लाई मंडी होते हुए वरिष्ठ समाज सेवी राम लीला कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा के दरवाजे पर पहुंची वहाँ बारातियों के लिए जल पान की व्यवस्था की गई थी वहीं पर महिलाओं नेप्रतीकात्मक स्वरूप श्री राम लक्ष्मण सहित ऋषि की पूजा अर्चना की है बारात आगे बढ़ने पर वार्ड नं 12 के सभासद फूलचंद्र केसरवानी ने बारातियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी इसी तरह डॉ रामप्रताप केसरवानी,सोनी, विमल पते ने भी स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी ऐसे ही आगे बढ़ने पर दराना के पास गुड्डू दराना ने स्वल्पाहार की व्यवस्था कर बारातियों का स्वागत सत्कार किया है जगह जगह प्रभु श्री राम के प्रतीकात्मक स्वरूप की पूजा अर्चना की गयी है_
_प्रभु श्री राम की बारात शोभायात्रा पूर्व चेयरमैन के आवास पर होते हुए सब्जी मंडी सनई मंडी बड़ा दराना किराना गली होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पहुंची श्री राम बारात शोभायात्रा के दौरान नगर के नर नारियों ने दरवाजे,छतों से फूल बरसायें हैं जिसकी अलौकिक छटा दिखाई दी है !शोभायात्रा के दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ,अन्जनी कुमार पाण्डेय, चंद्रिका प्रसाद अग्रहरी आशीष चक,आकाश केसरवानी अनिल कुमार रमेश प्रसाद केसरवानी रवि वैश्य गुड्डू केसरवानी शंकर लाल केसरवानी संतोष पंडा संजय केसरवानी,श्री मति गंगा देवी, सत्येंद्र कुशवाहा,शिव शक्ति कुशवाहा, शिव प्रताप मौर्य,प्रशांत केसरवानी,अरविंद केसरवानी उर्फ मंजू,मसुरियादीन मौर्य,बृजेन्द्र अग्रहरी जय शिव केसरवानी पंकज मौर्य गुड्डू कुशवाहा,विमल मौर्य, मज्जन अली, अशोक गौतम ,राजू केसरवानी विपिन मोदनवाल नानू रॉय राज कुमार मौर्य सोनू अग्रहरी प्रेम गुप्ता,शिव शक्ति स्वर्णकार प्रेम जायसवाल भैयालाल मौर्य अमरेंद्र स्वर्णकार उदय केसरवानी शिवम केसरवानी पिंटू पाल मंगल केसरवानी आशीष मोदनवाल, ऋषभ केसरवानी सहित हजारों बाराती शामिल रहे!!शोभायात्रा के दौरान अझुवा पुलिस मय हमराहियों के साथ साथ मौजूद रहे!!_

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया