कौशाम्बी 21 मार्च 26*उप मुख्यमंत्री जी ने शंख चौराहा एवं कलश चौराहा का नामकरण व लोकार्पण किया*
*कौशांबी।* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जनपद मुख्यालय के मंझनपुर के समदा स्थित शंख चौराहा एवं मंझनपुर मुख्यालय स्थित कलश चौराहा का विधिवत वैदिक मंन्त्रोचार के साथ नामकरण व लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से वार्ड नं0-10 अशोक नगर, मंझनपुर में स्थित मॉडल पार्क में योगशाला का निर्माण व पार्क सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण तथा भगवान परशुराम,माता अवन्तीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी एवं सन्त गाडगे महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से नगर पालिका परिषद, मंझनपुर भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।इस अवसर पर विधायक पूजा पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जनपद के प्रभारी अवशेध गुप्ता, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव,अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य,अनीता त्रिपाठी, नीतू कनौजिया, संजय जायसवाल, भोले शंकर,ब्लॉक प्रमुखगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*