कौशाम्बी 21 मार्च 26*उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक*
*कौशांबी।* प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को उदयन सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक की उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनपद कौशाम्बी में विकास की बहुत सम्भावना है। विकास खण्ड, थाना एवं तहसील में व्यवस्थाओ को और सुदृढ कर आमजन को लाभान्वित किया जाय। उन्हांने सभी अधिकारियों से कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पारदर्शी रूप से क्रियान्वित कर पात्र लोगों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने निरीक्षण भवन पी.डब्ल्यू.डी.मंझनपुर को उच्चीकृत करने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मान्यवर काशीराम गेस्ट हाउस,ओसा का मेन्टीनेन्स कराने के भी निर्देश दिए।इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी नेता उपस्थित रहें।

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
उत्तर प्रदेश 28अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*