कौशाम्बी 21 मार्च 26*अकीदत के साथ मनाई गई ईद*ईदगाह में हजारों हाथों ने अमन-चैन के लिए उठाई दुआएं*
*सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही मुस्तैद*
*कौशाम्बी* जिले में खुशियों और भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे जिले में मुस्लिम समाज के बीच ईद की खुशी देखी गई है मुख्य नमाज मंझनपुर स्थित शाही ईदगाह में अदा की गई, जहाँ हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की।सुबह से ही नए कपड़ों में सजे-धजे बड़ों और बच्चों का ईदगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। ईदगाह के पेश इमाम ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के बाद दिए गए ‘खुतबे’ में इमाम साहब ने ईद के महत्व पर प्रकाश डाला और इंसानियत व आपसी भाईचारे का संदेश दिया।नमाज के मुकम्मल होते ही हजारों हाथ बारगाहे-इलाही में फैल गए। अकीदतमंदों ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश में अमन, शांति,खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी। दुआ के दौरान माहौल काफी भावुक नजर आया।
नमाज के बाद ईदगाह के बाहर लोग एक-दूसरे के गले मिलकर “ईद मुबारक कहते नजर आए। बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह देखा गया, उन्होंने गुब्बारों और खिलौनों का आनंद लिया। हिंदू भाइयों ने भी ईदगाह के बाहर अपने मुस्लिम मित्रों को गले लगाकर बधाई दी जो मंझनपुर की गंगा-जमुनी तहजीब की एक सुंदर तस्वीर पेश कर रहा था।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। ईदगाह और उसके आसपास के चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आला अधिकारियों ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

More Stories
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प