नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*28- अगस्त – शुक्रवार*
*!! रक्षा बंधन!!*
👇
*============================*
*1* पीएम मोदी का मध्य एशिया दौरा आज: उज्बेकिस्तान-किर्गिजस्तान की यात्रा पर होंगे रवाना, एससीओ बैठक में लेंगे हिस्सा
*2* लोकसभा में 2-तिहाई बहुमत के कितने पास NDA? परिसीमन बिल के लिए फिर बैठ सकती है संसद
*3* खड़गे ने परिसीमन को लेकर पीएम को चिट्ठी लिखी, चर्चा के पर्याप्त समय मांगा, कहा-लोकसभा सदस्यों की संख्या अगले 25 साल तक 543 ही रखें
*4* बेंगलुरु में नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द, CJI सूर्यकांत चीफ गेस्ट थे, छात्रों ने विरोध किया; एक महीने में चौथे इंस्टीट्यूट का मामला
*5* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारत का दवा उद्योग देश की ‘राष्ट्रीय रणनीतिक संपत्ति’ है। उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ दवाओं के मामले में आत्मनिर्भर नहीं बनना है। उसे पूरी दुनिया को दवाएं भी उपलब्ध करानी हैं। अमित शाह ने अहमदाबाद में एक पुरस्कार समारोह को संबोधित किया
*6* भागवत का अमेरिका दौरा: आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम से पहले विवाद, आयोजक समूह का एक्स अकाउंट क्यों हुआ निलंबित?
*7* अमेरिका के न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद और बढ़ गया है। कार्यक्रम के आयोजक अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (एहेड) का सोशल मीडिया मंच एक्स अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी कार्यक्रम और आरएसएस के प्रति अपना विरोध जता चुके हैं
*8* नेपाल महाविनाश: लापता भारतीयों में अधिकांश कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्री; तलाश में जुटीं सेना और रेस्क्यू टीमें
*9* ‘मैं BJP की कठपुतली नहीं…’, कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- आज साथ हैं, कल नहीं भी हो सकते
*10* भारत-कनाडा के बीच 4.65 लाख करोड़ रुपये के ट्रेड का टारगेट, निवेश संधि पर बातचीत जल्द
*11* महाराष्ट्र सरकार ने ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता की समय सीमा को एक साल लिए बढ़ा दिया है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि इस अवधि के दौरान चालकों के खिलाफ भाषा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी
*12* देशभर में आज रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम को समर्पित यह पर्व कई शुभ संयोगों के बीच रहेगा। रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए दो शुभ समय बताए गए हैं। पहला और सबसे बेहतर मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान राखी बांधना शुभ और फलदायी माना गया है। अगर किसी कारण से सुबह राखी नहीं बांध पाएं, तो दोपहर 12:14 बजे से 1:05 बजे तक अभिजीत मुहूर्त भी विकल्प के तौर पर मौजूद रहेगा।
*13* नेपाल में भूकंप, 3 दिन बाद फिर बाढ़ की चेतावनी, तिब्बत में नई झील बनी; अब तक 389 मौतें, 84 भारतीयों का रेस्क्यू, 290 लापता
*14* नेपाल बाढ़- 392 लोगों की मौत, 1400 अभी भी लापता, 290 भारतीयों की तलाश जारी; झील टूटने पर फिर बाढ़ का खतरा
*15* महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज आज से यूएई के दुबई में होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा इंडोनेशिया, हांगकांग चीन, थाईलैंड और मेजबान यूएई भी खिताब के लिए मैदान में पूरी ताकत झोंकेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा
*16* श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट, फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया, सोनल दिनूषा का दोनों पारियों में शतक
*==========================*

More Stories
नई दिल्ली 28 अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश राज्यों और दुनियां की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पौड़ी गढ़वाल 28अगस्त 26*रक्षाबंधन पर UKD जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का बड़ा संदेश, 2027 में पूर्ण बहुमत की अपील
उत्तर प्रदेश 28अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*