उत्तर प्रदेश 28अगस्त 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, बहनें अपने भाइयों की कलाइयों पर बांध रहीं राखीं, बहनें कर रही हैं भाइयों की लंबी उम्र की कामना, श्रावण के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होता है पर्व, रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को बड़ी सौगात, रक्षाबंधन पर फ्री बस यात्रा कर रही हैं महिलाएं।
➡️ गाजियाबाद: पुराने मामूली विवाद में युवक की हत्या, चाकू घोंपकर युवक की हत्या से सनसनी, दिल्ली की मंडी में काम करता था अयान, विवाद के बाद आरोपियों ने घोंपा था चाकू, पुलिस आरोपियों की तलाश, जांच में जुटी, साहिबाबाद के सीमा चौकी क्षेत्र की वारदात।
➡️ लखनऊ: सीएम योगी बच्चियों, छात्राओं से बंधवाएंगे राखी, आज सुबह 11 बजे 5 केडी CM आवास पर कार्यक्रम, निराश्रित बच्चियों, छात्राओं से राखी बंधवाएंगे सीएम।
➡️ बलिया: बिहार के शातिर ठगों से पुलिस की मुठभेड़, ठग अरविंद सोनी के पैर में लगी गोली, दूसरे ठग पंकज को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, भीमपुरा थाने के प्रेमरजा गांव के पास मुठभेड़।
➡️ दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं, यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाए- पीएम, आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे- PM मोदी।
➡️ देवरिया: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, बदमाश मनीष जायसवाल गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा फरार, पीली धातु का टुकड़ा, पिस्टल बरामद, सदर कोतवाली के बेलडांड मोड़ का मामला।
➡️ मिर्जापुर: ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला, अहरौरा पुलिस, लुटेरे के बीच मुठभेड़, लुटेरा जावेद मुठभेड़ में घायल, अरेस्ट, लुटेरा जावेद अहरौरा क्षेत्र का गैंगस्टर, शक्तिनगर से आ रहे ट्रक ड्राइवर को लूटा था।
➡️ अयोध्या: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन आज, अयोध्या में भी रक्षाबंधन को लेकर खास उत्साह, श्रीराम की तस्वीर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र, भगवान कृष्ण की राखियों की भी जमकर मांग है।
➡️ वाराणसी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में शशि भूषण घायल, महिला से लूट को दिया था अंजाम, शिवपुर के हरिहरपुर रिंग रोड का मामला।
➡️ दिल्ली: राहुल गांधी ने रक्षाबंधन की बधाई दी, बहन प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर पोस्ट की।
➡️ देहरादून: बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी, देहरादून के कई इलाकों में हल्की बारिश शुरू, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में बारिश का अलर्ट, अल्मोड़ा, चंपावत में हल्की बारिश की संभावना, टिहरी समेत अन्य क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ेंगी, उधमसिंह नगर के कई क्षेत्रों में भी बारिश संभव।
➡️ संभल: CHC बहजोई के 20 कर्मचारियों पर एक्शन, CMO ने सभी का एक दिन का वेतन रोका, अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का रोका वेतन।
➡️ सहारनपुर: देवबंद पुलिस की गोकशों पर कार्रवाई, वांछित गोकश खालिद घायल, गिरफ्तार, एक बदमाश फरार हुआ, कॉम्बिंग जारी।
➡️ दिल्ली: ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का खुलासा, दंपति साहिल और समीरा को पुलिस ने पकड़ा, स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने गिरफ्तार किया, सोशल मीडिया के जरिए ISI एजेंट के संपर्क में थे, SIM कार्ड दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे।
➡️ दिल्ली: राहुल गांधी ने रक्षाबंधन की बधाई दी, बहन प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर पोस्ट की।
➡️ रायबरेली: मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज की घटना।
➡️ शामली: सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का मामला, 6 बड़े गैंग का नेटवर्क पुलिस के रडार पर हैं, हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला गोगी गैंग, पुलिस गोगी गैंग की भी कुंडली खंगाल रही है, काला जेठेड़ी, लॉरेंस, संपत नेहरा गैंग रडार पर, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना गैंग भी रडार पर, सभी गैंग STF और पुलिस टीम के रडार पर हैं, पुलिस टीम की दिल्ली और रोहतक में दबिश, पुलिस को बड़े आपराधिक गैंग के सुराग मिले।
———————————————————————————-
सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ — सीएम योगी ने रक्षाबंधन की बधाई दी। स्नेह, विश्वास, संस्कार का पर्व- सीएम। रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई- सीएम। ‘सभी प्रदेशवासियों को बधाई, शुभकामना’। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक- सीएम। इस पवित्र पर्व पर हम सब संकल्प लें-CM। ‘सनातन विरासत की मजबूती का संकल्प लें’। ‘पारिवारिक मूल्य मजबूत करने का संकल्प लें’।
➡️ कानपुर — आज से यूपी टी-20 लीग का दूसरा चरण। ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज से शुरू होंगे मैच। आज काशी और नोएडा के बीच होगी भिड़ंत। आज शाम 7:30 बजे काशी,नोएडा के बीच मैच। सांसद रमेश अवस्थी करेंगे आधिकारिक उद्घाटन। स्टेडियम में शाम 5:00 बजे से प्रवेश शुरू होगा। लीग चेयरमैन डॉक्टर संजय कपूर ने दी जानकारी।
➡️ मथुरा — जिला जेल में आज मनाया जाएगा रक्षाबंधन। जेल में 20 महिला बंदियों ने तैयार की राखियां। महिला बंदियों को राखी बनाने का दिया प्रशिक्षण। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बंधेंगी राखियां। CCTV कैमरों की निगरानी में होगा रक्षाबंधन पर्व।
➡️ मऊ — महादेव घाट पर युवक नहाते समय लापता। स्कूल से आने के बाद घाट पर नहाने गया था। लापता युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई। नाविकों की मदद से युवक की तलाश जारी।
➡️ अयोध्या — कंदेला गांव में हमले, हत्या का मामला। मनु सिंह ने सीएम योगी को लिखा पत्र। हत्यारोपी राज सिंह की बहन है मनु सिंह। पत्र में राज के एनकाउंटर की आशंका जताई। भाई की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता। मनु ने निष्पक्ष कार्रवाई की भी मांग की। गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद भी कोर्ट में पेश नहीं।
➡️ बाराबंकी — सरयू नदी के पुल पर अचानक खराब ट्रैक्टर। ट्रैक्टर खराब होने से यातायात पूरी तरह बाधित। पुल के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम भी जाम खुलवाने में जुटी। रामनगर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️ इटावा — सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे सैफई। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने सैफई पहुंचे। आज रक्षाबंधन पर अखिलेश बंधवाएंगे राखी। प्रदेशभर से आई बहनों से बंधवाएंगे राखी।
➡️ रामपुर — हेड कांस्टेबल अरुण शुक्ला सुसाइड केस मामला। सुसाइड केस मामले में पुलिस की जांच तेज। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव। शव लेकर परिजन बरेली रवाना। एसपी ने जांच के लिए चार टीमें गठित कीं। साथी हेड कांस्टेबल नितिन ने देखा था शव। नितिन ने सबसे पहले कमरे में देखा था शव।
➡️ शामली — अंकित बालियान हत्याकांड का मामला। हत्या का लाइव CCTV फुटेज आया सामने। CCTV में चारों बदमाश फायरिंग करते दिखे। जिम से बाहर निकले थे अंकित बालियान। गाड़ी में बैठते समय हुआ हमला। अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। चारों तरफ से गाड़ी को घेरकर की फायरिंग। 30 सेकंड में 20 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। वारदात के बाद फरार हुए बदमाश। सदर कोतवाली क्षेत्र के नाला पटरी की घटना।
➡️ श्रावस्ती — दबंगों ने युवक,बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान। खेत में बकरी चराने को लेकर शुरू हुआ था विवाद। पीड़ित पक्ष ने दबंगों पर कार्रवाई की मांग की। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चंगहिया की घटना।
➡️ रायबरेली — ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत। मुंबई से घर लौटते समय हुआ हादसा। प्रयागराज के नैनी रेलवे स्टेशन पर हादसा। ट्रेन से उतरते समय हादसे का शिकार हुआ। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ बुलंदशहर — तेज रफ्तार बस डंपर से जा टकराई। हादसे में 9 वर्षीय बच्ची की मौत। हादसे में 18 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती। एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही। हादसे के बाद डंपर चालक फरार। रोडवेज बस चालक भी मौके से फरार। बुलंदशहर के खुर्जा देहात में NH-34 की घटना।
➡️ रायबरेली — तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर। ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से हुआ घायल। बाइक सवार मौके से हुआ फरार। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। सलोन कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️ झांसी — 100 साल पुराना 2 मंजिला मकान भरभराकर गिरा। मकान गिरने से सड़क पर मलबा फैला। मलबे में नीचे की दुकान भी दब गई। हादसे के वक्त मकान में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मलबा हटाने का काम लगातार जारी।
➡️ दिल्ली — तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड का मामला। पुलिस और आरोपी इमरान के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान इमरान को लगी गोली। आरोपी इमरान को हिरासत में लिया गया। राजौरी गार्डन इलाके में हुई मुठभेड़।
➡️ बाराबंकी — जमीन विवाद को लेकर दंपत्ति की पिटाई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन विवाद। पीड़ित पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप। एकतरफा फैसला कराने का लगाया आरोप। पीड़ित पक्ष ने सुबेहा थाने में दी तहरीर। सुबेहा थाना क्षेत्र के झाऊपुरवा का मामला।
➡️ बाराबंकी — खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान। जिले में 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खोया, दूध, पनीर और मिठाई के 6 नमूने लिए। कुर्सी क्षेत्र में 50 किलो दूषित पनीर नष्ट कराया। रामनगर में 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई। नष्ट खाद्य पदार्थों की कीमत 26 हजार रुपये। अहमदपुर टोल प्लाजा पर 32 वाहनों की जांच। मिल्क केक, दूध, बर्फी के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई।
➡️ लखनऊ — देशभर में रक्षाबंधन की रौनक। भाई-बहन के त्योहार पर उत्साह। सीएम योगी भी बंधवाएंगे राखी। निराश्रित बच्चियों से राखी बंधवाएंगे। CM आवास पर सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम।
➡️ लखनऊ — अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माल क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास की घटना।
➡️ लखनऊ — यूपी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत। लखनऊ में 50 वर्षीय महिला की मौत। इंदिरानगर निवासी थी महिला। बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत। सर्दी-जुकाम और बुखार की थी शिकायत। सांस लेने में भी हो रही थी तकलीफ। मौत के बाद परिजनों ने दिखाई पॉजिटिव रिपोर्ट। इलाज में शामिल डॉक्टर-कर्मचारियों के सैंपल लिए गए।
—————————–

More Stories
पौड़ी गढ़वाल 28अगस्त 26*रक्षाबंधन पर UKD जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी का बड़ा संदेश, 2027 में पूर्ण बहुमत की अपील
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*