*कानपुर नगर, दिनांक 19 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर19सितम्बर23*मा0 सदस्य उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग सरदार परविन्दर सिंह द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में प्रेसवार्ता की गयी
प्रेसवार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि मेरा आज जनपद कानपुर आने का मुख्य उद्देश्य सिख समाज के साथ बैठकर उनकी समस्याओं से अवगत होने तथा समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराने तथा हम क्या बेहतरी का प्रयास कर सकते हैं, जिससे सिख समाज के साथ अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोगों का जीवन उच्चीकरण हो सके। जिसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा सरसैया घाट गुरु तेग बहादुर महाराज जी का ऐतिहासिक स्थान है उसके आस-पास के अतिक्रमण को हटाया जाएगा, संविधान के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को पूजा का अधिकार प्राप्त है, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। गुरुद्वारे के पास बहुत ही सकरा मार्ग है, वहां पर अवैध अतिक्रमण है तथा बहुत से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। घाटों की स्थिति अच्छी नहीं है उनका सौन्दर्यीकरण नहीं है गंदगी है, जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त स्थल का निरीक्षण कराकर अवैध को अतिक्रमण मुक्त कराकर गुरूद्वारे के रास्ते का चैड़ीकरण कराया जाये, घाटों का भी सौन्दर्यीकरण कराया जाये। इसके साथ-साथ कानपुर में 52 गुरुद्वारें हैं, जिनके सेवादार जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, रहने के लिये कोई आश्रय नहीं है, प्रत्येक गुरुद्वारे में तीन-चार सेवादार हैं ऐसे लगभग 150 लोगों को आश्रय योजना के तहत आवास दिलाने हेतु जिला प्रशासन से नियमानुसार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि आज सिख समाज के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना गया है तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।
—————————–

More Stories
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*
उज्जैन17अगस्त26*वर्ष में सिर्फ आज एक दिन के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, नागपंचमी पर उमड़ता है आस्था का सैलाब*