औरैया9अक्टूबर*खेत मे काम करते समय युवक को आया हार्ट अटैक। हस्पिटल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत।
एरवाकटरा (औरैया)-औरैया जनपद के कस्बा एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में बीते कल शुक्रवार की लगभग 3:00 बजे मृतक 53 वर्षीय रामवीर सिंह पाल पुत्र मीलाल अपने निजी खेत की लाह की बुवाई कर रहे थे अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण वह अचेत होकर गिर पड़े जिसकी सूचना पर पहुँचे परिजन उनको कटरा के एक निजी क्लीनिक में दिखाया जँहा उनका बीपी बढ़ने के कारण उनको बाहर ले जाने को बोला! जिसके चलते उनका पुत्र उन्हे उपचार हेतु इटावा ले जा रहे थे! जहा उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई !जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों मे चीक पुकार मच गई! पत्नी उषा देवी का रो रो कर बुरा हाल है उनके दो पुत्र हैं लालू पाल एवं राहुल पाल गांव के समाजसेवी रामऔतार पाल ने बताया कृषक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है! इनकी आर्थिक सहायता की मांग प्रशासन से की गई है!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*