औरैया20मई*नायब तहसीलदार ने किया गोशाला का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं*
*फफूंद,औरैया।* नायब तहसीलदार पवन कुमार ने शुक्रवार को कस्बा के मोतीपुर मोहल्ला में बनी गोशाला का औचक निरीक्षण किया। मौजूद कर्मचारियों का आवाश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मवेशियों के बैठने के हाल, भूसा स्टॉक, पानी की व्यवस्था सहित उनकी संख्या व बिजली व्यवस्था देखी। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जानकारी की। निर्देश दिए कि गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही प्रतिदिन उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जाए। उन्होंने कहा कि डंप गोबर को जल्द बिक्री कर उससे होने वाली आय को गोशाला में खर्च करने के निर्देश दिए। गौसेवक मुकेश राजपूत ने बताया कि 54 गौवंश है। तथा मुझे मिलाकर तीन लोग दो शिफ्ट में कार्य करते हैं। इस मौके पर लिपिक रिजवान व अवनीश मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,