औरैया 09 सितंबर *पधारने वाले हैं गणपति बप्पा नगर में चल रही तैयारिया*
*दिबियापुर,औरैया।* गणेश चतुर्थी को लेकर नगर में भगवान गणेश की प्रतिमाओ का दरबार लगने की तैयारियां शुरू हो गयी है।वही वेला रोड पर आयोजित गणेश महोत्सव का 10 सितम्बर को प्रथम दिन उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री शुभारंभ करेगे ।
गणेश चतुर्थी का उत्सव हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्थी तक मनाया जाता है जो इस बार 10 सितंबर को है। इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी और उत्सव 7 दिन तक चलेगा इसमें लोग अपने घर पर भगवान गणेश की स्थापना करते हैं और चतुर्थी को गणपति बप्पा को घर से विदा कर विसर्जन करते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश का नाम किसी भी शुभ कार्य में सबसे पहले दिया जाता है। लोग जितना हर साल अपने घर में भगवान गणेश का स्वागत करना पसंद करते हैं, उतना ही उनको विदाई देने पर दुःख भी होता है। स्वागत और बिदाई भक्ति भाव से की जाती है। नगर के बेला रोड पर गणेश महोत्सव का 7 दिवसीय कार्यक्रम कराने वाले व्यापारी शक्ति गुप्ता ने बताया कि कल 10 सितम्बर को गणेश महोत्सव की शुरुआत उप्र सरकार के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत करेगे जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है। यह महोत्सव 10 सितम्बर से लेकर 17 सितम्बर तक चलेगा जिसमे 10 सितंबर को मूर्ति स्थापना ,12 व्व13 सितम्बर को मनमोहक झांकी , 14 सितंबर को सुंदर कांड व झांकी ,15 सितम्बर को भंडारा ,16 सितम्बर को महाआरती ,17 सितम्बर को मूर्ति विसर्जन होगा व सुबह शाम आरती की जाएगी। उंन्होने नगर वासियों से गणेश महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है सभी कार्यक्रम सरकार द्वारा दी गयी गाइडलाइन के हिसाब से होंगे ।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*