अब्दुल जब्बार
अयोध्या19जून25*आकाशीय विजली गिरने से किशोर की मौत
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र में आकाशीय विजली गिरने से एक किशोर की दर्दनाक मौत होने से परिजनों मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार पूरे चौहान मजरे गनौली निवासी जमुना प्रसाद यादव का 13 वर्षीय पुत्र प्रियांशू आग उगल रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घर की छत पर चढ़कर बुधवार को हो रही बारिश से राहत महसूस कर रहा था। बारिश के दौरान आसमान से आकाशीय विजली गिरने से किशोर उसकी चपेट में आकर अचेत होकर जमीन पर गिर गया जिसे परिजन तत्काल इलाज लिए सीएचसी रूदौली लेकर पहुंचे जिसे देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की दैवीय आपदा से हुई मौत के बावजूद सीएचसी के जिम्मेदारों ने बिना किसी जिम्मेदार अफसर को सूचना दिए उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के शव को परिजन घर लेजाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।बताया जाता है कि मृतक किशोर अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।जिसकी आकाशीय विजली गिरने से हुई असमय मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है और परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं और इस हृदय विदारक घटना से गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।इस सम्बन्ध में पटरंगा थाना के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की इस घटना की थाना में कोई सूचना या तहरीर नहीं दी गई है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,