अयोध्या 07 सितंबर *तहसील इकाई की बैठक शोक सम्बेदना में तब्दील
सोहावल। अयोध्या
महीने के पहले रविवार को तहसील प्रांगड़ में आयोजित हुई तहसील सोहावल अयोध्या इकाई की बैठक शोक सम्बेदना में तब्दील होकर समाप्त कर दी गयी। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय के छोटे भाई की आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही संगठन से जुड़े पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। आयोजित बैठक में शोक प्रस्ताव पारित कर मृत आत्मा की शांति के लिए मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की और परिवार को दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। जिला संयोजक अरुण पाण्डेय की मौजूदगी में आयोजित इस शोक सम्बेदना बैठक में शामिल रहे लोगो मे तहसील अध्यक्ष राम सुरेश सिंह बाबा मो0 फहीम कासिम अली अखिलेश्वर मिश्र शैलेन्द्र सिंह पी के पाण्डेय अफरोज खान राज नाथ पाण्डेय बब्बू शोहराब खान आदि मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 21 जून 26*महिला से मोबाइल छीनने बाले 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार
मथुरा 21 जून 26* जनता के सहयोग से एक अवैध तमंचा धारक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 21 जून 26*साधु की कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर हत्या, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज*