लखनऊ26अप्रैल*सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसके पीछे गर्लफ्रेंड का भी है एंगल*
कानपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बाबूपुरवा इलाके से आमीन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।आमीन ने डायल 112 पर मैसेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भेजी थी,जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को नापसंद करता था और उसे फंसाने के लिए उसने यह सारा खेल रचा था।
बाबूपुरवा के एसीपी संतोष कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को सुबह डायल 112 पर मोबाइल से एक कॉल आई थी,जिसमें मुख्यमंत्री को धमकी दी गई थी। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आमीन उर्फ छोटू निवासी बेगमपुरवा, बाबूपुरवा को गिरफ्तार किया गया,जिसके कब्जे से मोबाइल और सिम बरामद हुए हैं।उसने बताया कि उसने मोबाइल चोरी कर यह धमकी दी थी।एसीपी ने कहा कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाना चाहता था, इसीलिए उसने उनका फोन चोरी कर धमकी भरी कॉल की।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान जब पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उनका फोन गायब हो गया था। जांच में आगे पता चला कि आमीन उर्फ छोटू नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह इस रिश्ते से नाखुश थे।आमीन पर मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कर अन्य गंभीर धाराएं लगाई जा रही हैं और उसने सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए ही सीएम को धमकी दी थी।युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा।

More Stories
सादुलपुर हरियाणा 18 मार्च 26*क्षेत्र में असमय आंधी-बारिश से तबाही, कटी फसल उड़ी
नई दिल्ली १८ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…
लखनऊ १८ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*