कानपुर26अप्रैल**जल निगम की लापरवाही के कारण सड़क हुई तालाब युक्त*
कानपुर महानगर क्षेत्र के सी ब्लॉक व बी ब्लॉक के मध्य बनी पनकी थाना रोड सड़क पर जल निगम के रिसाव के चलते धीरे धीरे सड़क तालाब युक्त हो गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी गड्ढा युक्त सड़क हो गई है ।क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि यदि जल रिसाव न होता तो नवनिर्मित सड़क का टूटना असंभव था । इसका मुख्य कारण नवनिर्मित सड़क के ठेकेदारों द्वारा लापरवाही साफ नजर आ रही है। कारण है कि पनकी में 600 मेगा वाट विद्युत परियोजना निर्माणाधीन चल रही है। जिससे जल पूर्ति व जल निकासी को लेकर के बड़ी पाइप लाइन पूरे पनकी क्षेत्र में डाली गई है। जिसका कारण रहा है कि पनकी क्षेत्र के निवासियों के लिए धूल व असुविधा की मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है जब यह गहरी पाइपलाइन पड़ गई तो विभागीय कार्रवाई के चलते सड़कों को शीघ्र ही पूर्णतया गड्ढा मुक्त सड़कें बनाई गई परंतु जल रिसाव के चलते धीरे-धीरे तालाब युक्त हो गई क्षेत्री नागरिक सुरेंद्र मिश्रा ने बताया उक्त सड़क से निकलते समय आए दिन लोगों का गिरना व चुटहिल होना होता है । यह सड़क पूरी तरह से खराब होती जा रही है मांग की जा रही है कि शीघ्र ही इसका समाधान कराया जाए जिससे क्षेत्रीय जनता को सड़क के द्वारा होने वाली असुविधा से निजात मिल सकेगा अन्यथा धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे ।
मांग करने वाले लोगों में प्रमुख रूप से संजय श्रीवास्तव,अमन कुमार अरविंद कुमार,कल्लू सिंह मौजूद थे
More Stories
बांदा(उप्र)16 अक्टूबर 26*फूल डेकोरेशन करने गया युवक लापता, एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली –
हरिद्वार 16 अक्टूबर 26*उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: हरिद्वार की सियासी जमीन पर कुशल छिल्लर की दावेदारी, युवाओं में उत्साह
बांदा 16 अक्टूबर 26*भांजे की हत्या में मामा और ममेरा भाई गिरफ्तार,डंडा बरामद*