पंजाब02मार्च*असमाजिक तत्वों , लूटपाट व नशा तस्कारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू
अबोहर 02 मार्च (शर्मा):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा पंजाब को असमाजिक तत्वों व नशा तस्करों से मुक्त करने के लिये सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू , डीएसपी अबोहर सुखविन्द्र सिंह बराड, नगर थाना प्रभारी परमजीत कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ आज हनुमानगढ रोड, न्यू नैशनल रैफ्रीजैशन की दुकान तथा घर के चौबारे की चैङ्क्षकग की। इसी के साथ उन्होने असमाजिक तत्वों व नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है और कई स्थानों पर चैकिंग की। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि असमाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। वे किसी भी पार्टी के साथ सबंध रखते हों। उन्होने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें अगर आपके इलाके में कोई व्यक्ति लूटपाट व नशा बेचने का कार्य करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होने दुकानदारों व घर मालिकों से अपील की है कि वह सीसीटीवी कैमरे जरूर लगायें। इसके इलावा सीड फार्म, अजीत नगर व कई ऐरियों में नशा तस्करों पर दबिश देकर चैकिंग की गई।
फोटो नं 1 एसएसपी जानकारी देते हुए व लोगों से बातचीत करते हुए
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम