पंजाब02मार्च*सदर थाना पुलिस ने शराब भगौड़ा आरोपी को काबू किया, जेल भेजा
अबोहर, 02 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, क्राईम एंड वूमैन डीएसपी गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना के प्रभारी इकबाल सिंह, हैडकांस्टेबल मनिन्द्र सिंह, हैडकांस्टेबल इंद्रप्रीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गौरा सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी पटीसदीक को शराब मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था जिसे पुलिस ने काबू कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। गौरा सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा नं. 119, 20.12.2017 एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। गौरा सिंह अदालत से जमानत करवाकर चलते केस में पेश नहीं हुए। न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था।
फोटो:1 आरोपी को ले जाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*