औरैया 17 अक्टूबर *नाजायज तमंचे के साथ अभियुक्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*औरैया।* सोमवार को बेला थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में उ0नि0 पूजा सोलंकी ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मदन पुत्र देवी दयाल निवासी ककराही थाना बेला जनपद औरैया को मय एक अदद देसी तमंचा 315 बोर 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। उधर थाना सहायल थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने चेकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त सिपाही लाल पुत्र स्व0 हरि किशन निवासी ग्राम अरियारी थाना सहायल को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त एक मुकदमे में वारंटी था।वही थाना बिधूना के उ0नि0 अरविन्द कुमार द्वारा चेकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी नगला पन्नी मौजा भटौली थाना बिधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त गाली- गलौज व मारपीट क वारंटी था। जनपद औरैया पुलिस द्वारा धारा 151 सीआरपीसी के तहत 3 व्यक्तियों का चालान किया गया।
*120 ग्राम नाजायज अल्प्राजोल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*औरैया*। थाना बिधूना के उ0नि0 हेमन्त कुमार द्वारा अभियुक्त सलामत नवी आलम उर्फ सोनू पुत्र नवी अलाम निवासी हरीगंज थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से कुल 120 ग्राम नाजायज अल्प्राजोल पाउडर बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 400/22 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है