औरैया 17 अक्टूबर *भाजपा सदर बिधायक ने किसानो को सरसों के बीज की मिनिकिट का किया वितरण*
*फफूँद,औरैया।* ब्लॉक भाग्यनगर के कृषि रक्षा इकाई परिसर में भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए लगभग 500 किसानों को राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत दो 2 किलो सरसों के बीज की मिनी किट का वितरण कर किसानों को सरसों की फसल को बोने की अपील की, औरैया भाजपा सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने इस मौके पर कहा देश में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत तिलहन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार प्रयासरत है, उन्होंने कहा सरकार खाद्य तेलों के मामले में देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया के अलावा भाजपा मुरादगंज मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, टीएसी सुरेंद्र कुमार, निशांत चतुर्वेदी, विनोद कुमार, लेखपाल अश्वनी यादव, बीज गोदाम इंचार्ज सुशील कुमार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी6अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम हिसामपुर परसखी में भूमि विवाद की 10 शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण*
सुल्तानपुर6अगस्त26*लाखीपुर ( दूबेपुर ब्लॉक)गांव में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी के आरोप, विभाग से जांच की मांग*
मथुरा 6 अगस्त 26*थाना जैत पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।*