औरैया 10 अक्टूबर *मुलायम सिंह कांग्रेसी साथी को बुलाने खुद गये और अपने साथ लाकर बैठाया*
*औरैया।* सपा संस्थापक मुलायम सिंह से जुड़े तमाम किस्से ऐसे हैं, जिन्होंने लोगों को उनसे जोड़ा। वह भले ही सपा मुखिया थे, लेकिन समय आने पर अन्य दलों के साथियो के पास जाकर मुलाक़ात करने में उन्हें कोई हिचक नहीं थी। ऐसा ही एक संस्मरण दिबियापुर के विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय का है।
2003 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से पहले विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में एक जनसभा का आयोजन था। इसमें अमर सिंह और मुलायम सिंह शामिल हुए। जनसभा करने के बाद मुलायम सिंह जब स्टाफ रूम में जलपान कक्ष में जाने लगे तो उन्होने तत्कालीन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अजब सिंह यादव से पूछा कि इस महाविद्यालय के प्रबंधक गुप्ता जी (रामशंकर गुप्ता) है और वह मेरे साथी रहे है। उनसे मुलाकात करनी है। इस पर प्राचार्य ने उन्हें अवगत कराया कि प्रबन्धक जी अपने कार्यालय में ही उपस्थित हैं और काम निपटा रहै है। इसके बाद नेता जी खुद गए औऱ उन्हें लेकर जलपान कक्ष में लेकर आये और कहा कि कांग्रेसी हैं तो क्या हुआ हमारे साथी तो है ही और अपने बगल वाली कुर्सी ओर बिठाया। इस जनसभा के बाद ही 2003 में सपा की सरकार बनी और नेता जी मुख्यमंत्री बन गए। जनवरी 2020 में प्रबन्धक रामशंकर गुप्ता के निधन के बाद उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया था।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज