बाराबंकी10अक्टूबर*नेता जी के निधन पर भावुक होकर रोये सपा नेता अरविंद सिंह गोप
समाजवादी पार्टी के नेता,हमारे अभिभावक, गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों,के मसीहा मजलूमों,बेसहारा लोगों की आवाज,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहे आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी हम सबको छोड़ कर चले गए।नेता जी के न रहने पर देश वा प्रदेश का बड़ा नुकसान हुआ है। यह बात समाजवादी पार्टी के हरदिल नेता पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप जी ने कहा कि नेता जी संघर्ष के लिए जाने जाते थे।आज हमने अपना अभिभावक खो दिया है आदरणीय नेता जी ने हमको विधायक बनाया,मंत्री बनाया, हमे जमीन से उठा कर सम्मान दिया।अब दूसरा नेता मुलायम सिंह जैसा नही पैदा होगा।यह बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है।नेता जी छात्र राजनीति से निकले युवाओं को बहुत ज्यादा तवज्जो देते थे।
हम ईश्वर से नेता जी की आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं और समाजवादी परिवार को सदमा बर्दाश्त करने की ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करे।आदरणीय नेता जी हमेशा अमर रहेंगे।

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*