औरैया01अक्टूबर*बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर घायल*
*कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड महादेव ढाबा के समीप हुई दुर्घटना*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड महादेव ढाबा के समीप शनिवार की दोपहर हुई बाइकों की भिड़ंत में एक युवक समेत अन्य लोग घायल हो गये। गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। अन्य घायल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
जनपद कानपुर देहात थाना अमराहट क्षेत्र के ग्राम सिहुरा निवासी विपिन 25 वर्ष पुत्र रामनरेश शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक से जा रहा था, जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित महादेव ढाबा के समीप पहुंचा, उसी समय एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे विपिन के अलावा दूसरी बाइक सवार भी घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल विपन को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई इटावा रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी दी है।

More Stories
अयोध्या4मई26*खेल के मैदान और मदरसे के रास्ते पर अतिक्रमण कर किया रास्ता अवरुद्ध
नई दिल्ली4मई26 दिन सोमवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली4मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*