September 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*

लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*

लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*

*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का एक और दौर शुरू होने जा रहा है। राज्य सरकार ने होमगार्ड संगठन को 7,600 रिक्त पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। ये भर्तियां वर्तमान में चल रही 41,424 पदों पर एनरोलमेंट प्रक्रिया के अतिरिक्त होंगी।

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में महज 69,324 स्वयंसेवक ही कार्यरत हैं। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 41,424 पदों पर भर्ती के लिए एनरोलमेंट की प्रक्रिया जारी है, जिसके तहत 12 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हो रही है।

इसके बावजूद नियतन के अनुसार करीब 7,600 पद रिक्त रह जाएंगे। इन्हीं पदों को भरने के लिए अब तैयारी की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त पदों का अधियाचन पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को भेजा जाएगा।

इन पदों में लिपिक संवर्ग, ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर समेत अन्य पद भी शामिल हैं। इनके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है और शासन की मंजूरी मिलते ही सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी !!