🚨 मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026*मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा
लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर *। खतौली तहसील क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्राओं का हंगामा की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते मेडिकल कॉलेज में आने-जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रास्ता अवरुद्ध किए जाने के कारण मरीजों को मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने में भी दिक्कत आ रही है। छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बनी हुई है। छात्र-छात्राएं किस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और विवाद की वास्तविक वजह क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा।
More Stories
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26*नवीन मंडी में नए गुड़ की पहली दस्तक, ₹2100 प्रति मन खुला भाव
मथुरा 21 सितंबर 26*नौहझील में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा