औरैया01अक्टूबर*राइजिंग क्वींस की सदस्यो ने देवी पंडाल में गाए भजन*
*दिबियापुर,औरैया।* कलेक्ट्री रोड पर स्थित विराजमान देवी के भव्य पंडाल में राइजिंग क्वींस ने देवी भजन संध्या की सभी ने पहले देवी गीत गाये। उसके बाद आरती में सम्मिलित होकर माता रानी के पंडाल में सभी क्वींस ने आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवी के सुंदर गीतों से सभी लोग झूम उठे और क्वीस की सभी भक्तों ने सराहना की। इस अवसर पर शाइनिंग स्टार के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता लकी, सचिव श्याम वर्मा , अजय कुमार पैराडाइज, मनोज पोरवाल सहित राइजिंग क्वींस की अध्यक्ष रितु चंदेरिया, किमी पोरवाल , मोनिका गुप्ता, ललिता पोरवाल,सपना शर्मा का योगदान रहा।
More Stories
मथुरा 22 सितम्बर 26*शराबी ठेकेदार ने रिफ़ाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर के अपहरण का किया प्रयास
मथुरा 22सितंबर 26*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न
झाँसी 22 सितम्बर 26*बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह 100 % एडिड कराये जाने की रखी मांग* ।