औरैया 08 अगस्त *राज्य स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*सेंट जोंस स्कूल के कृष्ण सिंह में दूसरा व बालिका वर्ग में यशश्वी धनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया*
*औरैया।* जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता में सेंट जोंस स्कूल दिबियापुर के छात्रों ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। कानपुर में आयोजित हुई स्टेट लेवल प्रतियोगिता में सेंट जोन्स के बालक वर्ग में कृष्ण सिंह ने दूसरा व बालिका वर्ग में यशस्वी धनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस पर विद्यालय स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।
31 जुलाई को हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट जोन्स ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कानपुर में था जिसमें अंडर 10 बालक वर्ग में कृष्ण सिंह को द्वितीय स्थान प्रप्त हुआ है और लड़कियों में अंडर 12 में यशस्वी धनगर को तीसरा स्थान प्रप्त हुआ है। जिन्होने अपने जिले का नाम रोशन किया है ।एथलेटिक सचिव राम प्रवेश सिंह और टीम मैनेजर राज वर्धन सिंह मौजूद रहे और अपने खिलाड़ी का होसला बढ़ाया। सेंट जोन्स एकेडमी के मैनेजर फादर राजू और प्रिंसिपल सिस्टर रिंसी ने बच्चों को बधाइयां दीं। स्कूल स्टाफ के शिक्षक मनोज यादव व जेसन सर की भी सराहना की। फादर राजू के अथक प्रयास की बदौलत बच्चो की मेहनत रंग लाई और प्रदेश स्तर पर बच्चो को सराहना मिली।

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन