कौशाम्बी 21 नवम्बर 26*तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत,डिजायर ने कुचला, दोनों चालक फरार*
*कौशाम्बी* सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर में शनिवार रात करीब 7:30 बजे NH-19 पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार,गनपा ग्रामसभा के चकिया निवासी रामसूरत पाल उम्र 52 वर्ष पुत्र दयाराम सरसों का तेल पेराने के लिए भैरों मोड़ गए थे। काम खत्म होने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी पीछे से आ रही डिजायर कार उन्हें कुचलते हुए निकल गई।परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद स्कॉर्पियो और डिजायर के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.
हरिद्वार 21 नवम्बर 26*उत्तराखंड में खाकी के भीतर सनसनी! IB के SP पर उनके ही ड्राइवर ने तानी बंदूक,
कोलकाता 21 नवम्बर 26*चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष अवदाब के 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल को प्रभावित करने की संभावना*