हरिद्वार 21 नवम्बर 26*उत्तराखंड में खाकी के भीतर सनसनी! IB के SP पर उनके ही ड्राइवर ने तानी बंदूक, कार्यालय में मारी गोली; आरोपी गिरफ्तार*
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के SP सीपी नौटियाल पर उनके ही अस्थायी चालक विनोद नेगी ने कथित तौर पर गोली चला दी। घटना से पुलिस और खुफिया विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, IB कार्यालय में किसी बात को लेकर SP और उनके चालक के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान चालक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली SP के माथे के पास से निकल गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। SP की हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल विवाद की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
सवाल यह है कि जब खुफिया विभाग के अधिकारी ही अपने कार्यालय में सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

More Stories
कानपुर नगर 21 नवम्बर 26*कानपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है.
कोलकाता 21 नवम्बर 26*चक्रवाती तूफान अकवान के अवशेष अवदाब के 21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल को प्रभावित करने की संभावना*
वाराणसी 21 नवम्बर 26*भेलूपुर पुलिस व एसओजी-02 की संयुक्त कार्रवाई, ऑनलाइन जुआ खेलते 17 गिरफ्तार*