कौशाम्बी20जून*3 दिन बीते गायब बालक का नहीं लगा सुराग*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे से 3 दिन पूर्व गायब बालक का सुराग नहीं लग सका है परिजनों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया है
जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन चौराहे के भरवारी रोड पर तालाब के पीछे आरती देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह परिवार के साथ रहती है महिला मूल रूप से कशिया पश्चिम गांव की रहने वाली है और जीविकोपार्जन के लिए दोना पत्तल बना कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं महिला का मायका सैनी कोतवाली के गनपा गांव है चाकवन चौराहा के पास उसका बालक 17 जून को दिखाई पड़ा था लेकिन उसके बाद बालक गायब हो गया है साढ़े तीन वर्ष का बालक रितेश सिंह के गायब होने के बाद परिजन परेशान हो उठे हैं और मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया है कोखराज थानेदार ने बच्चे की फोटो के साथ बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका है।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर