जयपुर20जून*पुतला दहन एवम विरोध प्रदर्शन*
सम्माननीय कांग्रेसजन महोदय,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 21 जून 2022 को समस्त ब्लॉक मुख्यालय पर पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत दिनाँक 21 जून 2022 मंगलवार को स्थानीय ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेषता के कारण प्रवर्तन निदेशालय को हथियार बनाकर की जा रही कार्यवही के विरोध में व केंद्र सरकार द्वारा देश के युवाओं की भावनाओं की विपरीत लायी गयी *अग्निपथ* योजना के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे । इस दौरान सभी कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे देहलवाल जी मन्दिर परिसर पर एकत्रित होकर जुलूस के साथ सरदार सर्किल बस स्टैंड पर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक व नगर कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता, प्रधान, उपप्रधान नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, समस्त अग्रिम संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी, जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर पालिका के समस्त पूर्व व वर्तमान सदस्यगण, समस्त इकाई अध्यक्ष गण व पार्टी विचारधारा से जुड़े समस्त सरपँच गण भाग लेंगे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर देहात11जून26*रनिया थाना में हनुमान जी का भव्य अखंड पूजन 🔥 छठे मंगल पर उमड़ा जनसैलाब
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान