रोहतास 13 नवम्बर 26*🚨 डेहरी के 3 छठ घाट खतरनाक घोषित, पूजा पर रोक*
*डेहरी,रोहतास ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपी आजतक*

अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी (रोहतास) ने आदेश जारी किया है। डेहरी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत एनीकट स्थित सोन नदी पर 3 घाटों पर पानी का स्तर काफी गहरा है और ये घाट पूर्णतः डूब क्षेत्र में हैं, जहाँ दुर्घटना की संभावना प्रबल है।
*इन 3 घाटों को खतरनाक घाट घोषित किया गया है -*
*1.* गौरी घाट, एनीकट डिहरी
*2.* हनुमान घाट, एनीकट (झारखण्डी मंदिर), डिहरी
*3.* माँ लखपतिया घाट, एनीकट (झारखण्डी मंदिर), डिहरी
इन घाटों पर श्रद्धालुओं के आने-जाने तथा पूजा-पाठ की किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाई गई है।
नगर परिषद डिहरी-डालमियानगर को निर्देश दिया गया है कि इन घाटों पर बैरिकेडिंग कराएं तथा *”खतरनाक घाट / छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित घाट”* का साइनेज लगाएं। अंचल अधिकारी, डिहरी एवं थानाध्यक्ष, डिहरी नगर को भी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
*अपील -* सभी छठ व्रती व श्रद्धालु इन 3 घाटों पर न जाएं, सुरक्षित घाटों पर ही छठ पूजा करें। इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई हादसा न हो।
*ज्ञापांक 2085 / विधि, दिनांक 13/11/26*
*आदेश – अनुमंडल दण्डाधिकारी, डिहरी, रोहतास*
More Stories
मथुरा 13 नवंबर 26* 26 माल मुकदमाती वाहन व 07 लावारिस वाहन कुल 33 वाहन की नीलामी करायी गयी ।*
मथुरा 13 नंबर 26*थाना राया पुलिस द्वारा थाना राया पर पंजीकृत बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 13 नवंबर 26*NDA की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी :डॉ॰ संजय निषाद*