*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
अयोध्या20जून*एसआई पद पर चयन होने पर क्षत्रिय कल्याण परिषद ने अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित*
भेलसर(अयोध्या)रूदौली ब्लाक के तीन होनहारों को रविवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद रुदौली द्वारा अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रूदौली क्षेत्र के शुभम सिंह,लवलेंद्र सिंह व अंजली सिंह का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा चयन बोर्ड की परीक्षा में एसआई पद पर हुआ है।क्षत्रिय कल्याण परिषद ने तीनों अभ्यर्थियों के घर पहुचकर शुभकामनाएं व बधाई दी।आखिल भरतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद अयोध्या जिला उपाध्यक्ष लालजीत सिंह द्वारा प्रतीक स्वरूप भगवान राम की प्रतिमा व अंगवस्त्र प्रदान कर अभ्यर्थियों का सम्मान किया गया।इस मौके पर रूदौली ब्लॉक अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,महामंत्री भीम सिंह,उपाध्यक्ष भोला सिंह टाइगर,अजय प्रताप सिंह,मनोज कुमार सिंह,अरबदकम सिंह साधन सहकारी समिति सचिव हयात नगर,संतोष सिंह व नितेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा 10 नवम्बर 26*यम द्वितीया पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संभाली कमान…..!!*
पूर्णिया बिहार 10 नवंबर26 *पूर्णिया ने फिर लहराया परचम, लोक शिकायत निवारण में बना बिहार का नंबर-2 जिला*
पूर्णिया बिहार 10 नवंबर26 *नगर परिषद कस्बा ने रचा इतिहास, छठ घाट पर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश*